मंगलवार, 8 सितंबर 2020

रातरानी

डंठल से विद्रोह छेड़े, साथ छोड़े रातरानी के फूल
आधी रात में जमीन पर गिरे
बाकी रात में ओस नहाए
मिट्टी से सने हुए
मंद बयार को खुशबू पहुंचाए
खुश हैं हवाओं में वजूद पाकर
चिर परतंत्र चित्त को क्या चाहिए
उन्मुक्तता